Breaking News

बैंक जाने की है तैयारी? अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम


व्यापार 20 June 2026
post

बैंक जाने की है तैयारी? अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

आने वाले हफ्ते में बैंक से जुड़ा अगर कोई काम है तो जरा इस खबर को पूरा पढ़ लीजिए. कहीं ऐसा ना हो इतनी भीषण गर्मी में बैंक जाएं और वहां गेट पर लगे ताले को देखकर मायूस होकर लौटना पड़े. आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार इस हफ्ते यानी 22 जून से 28 जून के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं.

इस एक हफ्ते में रथ यात्रा के साथ मुहर्रम है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी. साथ ही हफ्ते का चौथा शनिवार भी इस वीक में पड़ रहा है. खबर में आपको बताते हैं कि आने वाले हफ्ते में किस दिन और कहां बैंक बंद रहने वाले हैं. 

बैंक की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

22 जून यानी सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा है. इस दिन ओडिशा के साथ गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जिसकी वजह से बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.

26 जून यानी शुक्रवार को मुहर्रम है. मुहर्रम के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी. दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, एमपी और पश्चिम बंगाल के साथ कई बड़े राज्यों में बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी.

27 जून यानी महीने का चौथा शनिवार. आरबीआई के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट बैंक से लेकर सरकारी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में 27 जून को पूरे देशभर के बैंकों पर आपको ताला लटका हुआ नजर आएगा.

28 जून यानी रविवार. हमेशा के जैसे रविवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

मुहर्रम के मौके पर देश के कई बड़े राज्यों में बैंक की छुट्टी है. इसके बाद चौथा शनिवार और फिर रविवार है. ऐसे में आपके लिए लगातार 3 दिन बैंक नहीं खुलेंगे. इसलिए अपने चेक क्लियरेंस जैसे कामों को समय रहते ही पहले निपटाना समझदारी भरा फैसला है.



You might also like!


RAIPUR WEATHER