कोलकाता, 20 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देशभर के करोड़ों किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे तथा उन्हें संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जाने वाली इस किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
पीएम-किसान योजना की शुरुआत से अबतक देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 22 किस्तों के माध्यम से 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
केंद्र सरकार का कहना है कि पीएम-किसान योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पात्र किसान परिवारों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Breaking News
- गोंड संस्कृति की सात्विकता पर प्रहार: राजनीति के लिए पवित्र परंपराओं का अवमूल्यन
- राजनीति में महिलाओं की भूमिका, विकसित भारत 2047 के लिए अर्थव्यवस्था की कुंजी: मांडविया
- अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड पहुंचे, लेबनान युद्धविराम बना अहम शर्त
- सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच बोलीविया में आपातकाल लागू
- ओमान में मृत नाविक निशांत के परिजनों से मिले मंत्री श्रीनाथ, शव जल्द भारत लाने का आश्वासन
- बैंक जाने की है तैयारी? अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम
- महिला टी20 विश्व कप 2026 : उलटफेर से बची न्यूज़ीलैंड की टीम, आयरलैंड को 4 रन से हराया
- CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक दी
- राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के मयूरभंज में 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
- NASA का साहसी मिशन, SWIFT टेलीस्कोप को अंतरिक्ष से गिरने से बचाने की तैयारी
प्रधानमंत्री आज बंगाल से जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त, 9.44 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा लाभ







