कोलकाता, 18 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल में आगामी 19 से 21 जून तक तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को नवान्न में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मैदान क्षेत्र में कीचड़ की आशंका को देखते हुए योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रेड रोड पर किया जाएगा। 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस के आयोजन के माध्यम से एक नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अब तक 38 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है और कई लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के अनुसार, 19 जून सुबह सात बजे ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन कोलकाता नगर निगम मुख्यालय से राइटर्स बिल्डिंग तक निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
दूसरे दिन, 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा। उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे के बाद गंगा नदी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ड्रोन के माध्यम से योग से संबंधित आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा। प्रतिभागियों को सुबह 6:15 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा, जिसके बाद आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग सत्र शुरू होगा।
इस दाैरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि योग के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहली बार पश्चिम बंगाल सरकार आधिकारिक रूप से इस आयोजन में व्यापक भागीदारी कर रही है।
उन्हाेंने कहा कि योग दिवस आज पूरी दुनिया में एक महत्वपूर्ण और समयानुकूल पहल के रूप में स्वीकार किया जा चुका है तथा 175 से अधिक देश इसकी महत्ता को मान्यता दे चुके हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जब योग दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो वह केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
Breaking News
- खड़कघाट मुक्तिधाम में लगेगी भगवान शिव की प्रतिमा, लिखे जाएंगे गीता के श्लोक
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय महाअभियान, 21 जून को प्रधानमंत्री करेंगे मुख्य कार्यक्रम में शिरकत : सीएम
- कोरिया : ’कोरिया जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 163 लागू, कानून-व्यवस्था बनाए रखने जिला दंडाधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश’
- 8000mAh बैटरी फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस
- भारत की वीर पुत्री महारानी लक्ष्मीबाई
- शहीदी दिवस: गुरु अर्जन देव जी के आदर्शों का स्मरण
- लगातार जीत से उत्साहित चंबल घड़ियाल्स कप्तान शुभम शर्मा, बोले- तैयारियों ने दिलाई सफलता
- अपने असली हिंदू नाम का राज खोलकर चर्चा में आईं जीनत अमान
- आशीर्वाद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव के साथ तीन नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण
- पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय महाअभियान, 21 जून को प्रधानमंत्री करेंगे मुख्य कार्यक्रम में शिरकत : सीएम







