बीजापुर, 16 जून । जिले के कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
समीक्षा के दौरान परीक्षा परिणामों में सुधार, छात्रावास भवनों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, शौचालय एवं स्नानागारों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा रसोईघरों में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को भोजन गुणवत्ता की नियमित जांच एवं भोजन चखना पंजी का संधारण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वर्षा ऋतु के मद्देनजर जलभराव एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की समीक्षा की गई। छात्रावास परिसरों में नालियों की सफाई, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। साथ ही विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी छात्र-छात्राओं के आवश्यक दस्तावेज जैसे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड समय-सीमा में तैयार कराने पर भी जोर दिया, ताकि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। बैठक में सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
Breaking News
- बलरामपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सुलझी पेंशन की समस्या, सेवानिवृत्त कर्मचारी को मिली राहत
- कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन
- बीजापुर कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे
- विकसित भारत युवा संसद सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा, युवा न केवल हमारा भविष्य बल्कि समाधान भी हैं
- कोरिया : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित चंदा घोटाले की कांग्रेस ने की हाईकोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग
- भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
- अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम
बीजापुर कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश







