ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 15 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर साझा एक तस्वीर में स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा है। उन्होंने लिखा, '' इस देश में स्वागत के दौरान पारंपरिक रूप से ब्रेड और नमक पेश किया गया। यह स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सद्भावना व दोस्ती के उन मूल्यों की एक सुंदर झलक थी, जिन्हें वे बहुत महत्व देते हैं।''
प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल की दूसरी पोस्ट में कहा गया, '' कल शाम ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत सचमुच बहुत खास रहा। मैं भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी के लिए उनका आभारी हूं। ऐसे भाव उन मजबूत रिश्तों को दर्शाते हैं जो हमारे लोगों को जोड़ते हैं और भारत-स्लोवाकिया की दोस्ती को और मजबूत बनाते हैं।'' उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं।
Breaking News
- नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस के बड़े बेटे को चार साल की जेल
- लोकतंत्र और मीडिया की भूमिका पर मंथन, नारद जयंती समारोह संपन्न
- पनीर पराठा बेलते ही फट जाता है? ये ट्रिक अपनाएंगे तो बाहर नहीं आएगी स्टफिंग
- जशपुर : वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान: रूपसाय सलाम
- वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
- ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख
- प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा
- ‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में अहम मील का पत्थर: धर्मेंद्र प्रधान
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 12 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजना से करोड़ों लोगों को मिला लाभ : प्रधानमंत्री
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा







