नीस (फ्रांस), 14 जून । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह लंबी यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प और भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करती है।
फ्रांस के नीस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मैक्रॉन ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह एक लंबी यात्रा है जो आपके दृढ़ संकल्प और आपके देश की ताकत को दर्शाती है; यह वास्तव में उल्लेखनीय है। इसलिए हमें आपको अपने बीच पाकर बहुत गर्व है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन (जी7 समिट) में भाग लेने पहुंचे हैं। इस वैश्विक मंच पर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा प्रस्तावित है
Breaking News
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 12 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव, आयुष्मान भारत और जन औषधि योजना से करोड़ों लोगों को मिला लाभ : प्रधानमंत्री
- सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई
- विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय
- मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दाैरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के नीस में करेंगे 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन
- गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होगा आयोजन, उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने की संभावना
- मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले कांग्रेस ने अमेरिकी नीति और व्यापार समझौते पर जताई चिंता
- भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ जारी, वैश्विक कृषि सहयोग का नया रोडमैप तैयार
- मप्र के इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश
- कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित
सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई







