जगदलपुर, 12 जून । बस्तर पुलिस ने टेक बैक योर प्रॉपर्टी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को शुक्रवार को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित बाजार मूल्य 16 लाख रुपये आंकी गई है।
अभियान के दौरान तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोजे गए। आज शुक्रवार को जगदलपुर के त्रिवेणी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बस्तर पुलिस के प्रयासों की सराहना की और खुशी व्यक्त की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, आधुनिक तकनीक और साइबर जांच की मदद से गुम मोबाइलों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
Breaking News
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
- बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा
- 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी
- ईरान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, राजनयिक प्रयासों को एक महत्वपूर्ण परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
- मेट्टूर बांध से नहीं छोड़ा गया पानी, कावेरी डेल्टा के 16 लाख एकड़ कृषि क्षेत्र पर संकट, किसान निराश
- छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
- एक मां ने ओपनएआई पर मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चैटजीपीटी ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया।
- न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध में डेवोनशायर, नेंसी और इज़ी शार्प को मिली जगह
- स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- थाई राजा की सबसे बड़ी बेटी का लंबी बीमारी के बाद 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया, राजमहल ने यह जानकारी दी।
बस्तर पुलिस ने 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपा






