Breaking News

दूरस्थ ग्राम बर्रेम व रेवली में कलेक्टर ने पीडीएस व्यवस्था का लिया जायजा

post

दूरस्थ ग्राम बर्रेम व रेवली में कलेक्टर ने पीडीएस व्यवस्था का लिया जायजा

दंतेवाड़ा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दूरस्थ ग्राम बर्रेम एवं रेवली में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने पीडीएस दुकान में उपस्थित रेवली एवं बर्रेम के ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए रेवली एवं बर्रेम के लगभग 350 राशन कार्डधारी परिवारों के लिए चार माह का अग्रिम राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राशन भंडारण, वितरण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी किसी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ तरुण देशमुख सहित मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


You might also like!


RAIPUR WEATHER