बीजापुर, 11 जून। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मजबूरी में लोगों को खुलेआम ऊंचे दामों पर ईंधन खरीदना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ जगहों पर कथित तौर पर अवैध रूप से कालाबाजारियाें द्वारा पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों में नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवाई या जांच नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने, ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध रूप से महंगे दामों पर पेट्रोल बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
Breaking News
- कोरिया : ’‘आउटपुट दिखना चाहिए’- महिला एवं बाल विकास विभाग को कलेक्टर का स्पष्ट संदेश’
- कोरिया : ’जिले में टीबी मुक्त भारत की मुहिम तेज-100 दिवसीय अभियान से स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में मिली बड़ी सफलता’
- एमएसडीई ने स्किल इंडिया के 12 साल पूरे होने पर प्रशिक्षण, शिक्षुता और डिजिटल कौशल विकास प्रणाली के विस्तार पर प्रकाश डाला।
- भोपालपटनम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 200 रुपये लीटर तक बिक रहा पेट्रोल
- श्रीलंका सीरीज़ के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम घोषित, भविका अहिरे को मिली कप्तानी
- स्टॉक मार्केट में वाह केमिकल्स की प्रीमियम लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- रामप्रसाद बिस्मिल जयंती: साहस, समर्पण और स्वाभिमान का उत्सव
- बीते 12 साल में किसानाें काे आधुनिक तकनीक, ऋण, उचित मूल्य, आय सुरक्षा मिली : पीएम माेदी
- पुरुषोत्तमी एकादशी पर करें ये शुभ कार्य, जीवन में आएंगी खुशियां
- ट्रंप ने USMCA पर फिर बढ़ाई अनिश्चितता, कहा- “मुझे नहीं पता कि इसे रिन्यू करूंगा या नहीं”
भोपालपटनम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 200 रुपये लीटर तक बिक रहा पेट्रोल







