गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 10 जून । असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया है। नगर पालिका परिषद गाैरेला में आज बुधवार काे विशेष पंजीयन शिविर लगाया गया है।
अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून को नगर पालिका परिषद गौरेला में शिविर लगाया गया है। 11 जून को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में और 12 जून को नगर पंचायत मरवाही में विशेष पंजीयन शिविर लगेगा। पात्र हितग्राहियों को शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पंजीयन उपरांत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत पेंशन सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों तथा छोटे व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। यह अभियान श्रमिकों एवं व्यापारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Breaking News
- सहूलियत, सम्मान और सेहत... हर घर नल से बदली जिंदगी
- एमसीबी : उमरवाह में सुशासन तिहार का भव्य समापनरू हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ समाधान
- एमसीबी : युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर - 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
- US के पांचवें बेड़े पर IRGC के ड्रोन हमले के बाद बहरीन में दूसरी बार हवाई हमले के सायरन बजे
- 'PM मोदी मालदीव के सबसे दोस्ताना पीएम हैं': पूर्व राष्ट्रपति नशीद
- पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये अग्निमित्रा पाल ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
- नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के लिए आज से विशेष पंजीयन अभियान
- कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत
- प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में बिना रुके देशसेवा की, वह भारत के लिए भगवान का वरदान हैं : शिवराज सिंह चौहान
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के लिए आज से विशेष पंजीयन अभियान







