रायपुर, 10 जून । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम उपरांत आज बुधवार काे परिजनाें काे साैप दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना मणिपुर थाना इलाके के भिट्ठीकलां के पास रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच सफेद रंग की स्विफ्ट कार (सीजी 04 क्यूएस 4079) खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में दाे लोग सवार थे। देर रात को अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भिट्ठीकलां के पास उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
कार के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों में जोरदार टक्कर की आवाज से हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच गए। पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पैसेंजर सीट पर फंसा युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे से में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने ट्रक और कार चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Breaking News
- सहूलियत, सम्मान और सेहत... हर घर नल से बदली जिंदगी
- एमसीबी : उमरवाह में सुशासन तिहार का भव्य समापनरू हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ समाधान
- एमसीबी : युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर - 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
- US के पांचवें बेड़े पर IRGC के ड्रोन हमले के बाद बहरीन में दूसरी बार हवाई हमले के सायरन बजे
- 'PM मोदी मालदीव के सबसे दोस्ताना पीएम हैं': पूर्व राष्ट्रपति नशीद
- पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये अग्निमित्रा पाल ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
- नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के लिए आज से विशेष पंजीयन अभियान
- कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत
- प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में बिना रुके देशसेवा की, वह भारत के लिए भगवान का वरदान हैं : शिवराज सिंह चौहान
कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत







