वॉशिंगटन, 09 जून । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस घटना को अमेरिका गंभीरता से ले रहा है और इसका उचित जवाब दिया जाएगा।
ट्रंप के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर अमेरिकी सेना का एएच-64 अपाचे था। हालांकि हेलिकॉप्टर के दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने घटना के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा।
उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि बचाव अभियान में पहली बार एक मानवरहित ड्रोन नौका का इस्तेमाल किया गया। उनके अनुसार, हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिरने के बाद ड्रोन नौका ने दोनों पायलटों का पता लगाया और लगभग दो घंटे तक पानी में रहने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कैप्टन हॉकिन्स ने कहा कि यह अभियान आधुनिक सैन्य बचाव तकनीक के उपयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ड्रोन नौका ने कठिन परिस्थितियों में भी तेजी से पायलटों तक पहुंचकर उनकी जान बचाने में मदद की।
हालांकि ईरान की ओर से इस अमेरिकी दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Breaking News
- सहूलियत, सम्मान और सेहत... हर घर नल से बदली जिंदगी
- एमसीबी : उमरवाह में सुशासन तिहार का भव्य समापनरू हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ समाधान
- एमसीबी : युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर - 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
- US के पांचवें बेड़े पर IRGC के ड्रोन हमले के बाद बहरीन में दूसरी बार हवाई हमले के सायरन बजे
- 'PM मोदी मालदीव के सबसे दोस्ताना पीएम हैं': पूर्व राष्ट्रपति नशीद
- पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये अग्निमित्रा पाल ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
- नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के लिए आज से विशेष पंजीयन अभियान
- कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत
- प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में बिना रुके देशसेवा की, वह भारत के लिए भगवान का वरदान हैं : शिवराज सिंह चौहान
ट्रंप का दावा- ईरान ने अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर मार गिराया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी







