कोलकाता, 06 जून। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को कोलकाता पहुंचे और उन्होंने शहर में मेट्रो रेल से सफर किया और आम यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री जगन्नाथ चटर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री की यह यात्रा न केवल औपचारिक रही, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर मेट्रो सेवाओं का अनुभव भी लिया।जानकारी के अनुसार, कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रेल मंत्री सीधे एयरपोर्ट से सटे ‘जय हिंद’ मेट्रो स्टेशन पहुंचे और वहां से मेट्रो में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और मेट्रो सेवाओं को लेकर उनकी राय भी जानी। यात्रियों ने मेट्रो सेवा की सराहना की।
इसके बाद अश्विनी वैष्णव मेट्रो के माध्यम से नोआपाड़ा पहुंचे। वहां से आगे की यात्रा के लिए उन्होंने प्रामोदनगर (बेलघरिया हाईवे) क्षेत्र में वाहन बदला। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के तहत वाहन को नोआपाड़ा क्षेत्र में प्रवेश नहीं कराया गया।
इसके बाद रेल मंत्री प्रामोदनगर से ऑटो रिक्शा के जरिए आगे बढ़े और फिर नबान्न पहुंचे, जहां राज्य सरकार के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नबान्न पहुंचने के दौरान उन्होंने आम लोगों की तरह कम सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यात्रा की, जो चर्चा का विषय रही।
बैठक के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि कोलकाता मेट्रो के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले चार से पांच वर्षों में लगभग 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनों को शामिल करने की योजना है, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि चिंगड़ीघाटा क्षेत्र में काम पूरा होने के बाद कोलकाता में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। केंद्र सरकार इस दिशा में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है, जिससे शहर के ट्रैफिक और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
Breaking News
- नीमधा पहुंचे CM साय, सुशासन तिहार में हुए शामिल
- एमसीबी : संकट की घड़ी में शासन बना संबल,प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 12 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत
- कुशालपुर चौक इंडियन कॉफी हाउस में मिली गंदगी, निगम ने वसूला जुर्माना
- पुतिन का कहना है कि PM मोदी के दौर में भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकियां उलटी पड़ेंगी
- ईरानी विदेश मंत्रालय का Lebanese राष्ट्रपति पर पलटवार, बयान पर जताई नाराजगी
- नेपाल के विदेश मंत्री खनाल ने विजय चौथाईवाले से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा
- रूसी राष्ट्रपति ने भारत में सुखोई Su-57 स्टील्थ विमान और संयुक्त उत्पादन का प्रस्ताव रखा है।
- अब बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़ेगा पश्चिम बंगाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुभेंदु संग की बैठक
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को एक दिवसीय रायपुर प्रवास
- वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर
कोलकाता मेट्रो से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया सफर, नबान्न में अहम बैठक







