काेंड़ागांव, 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार काे ग्राम पंचायत बेलगांव स्थित डीएवी स्कूल परिसर में प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और डीएफओ चूड़ामणि सिंह की उपस्थिति में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक जन-आंदोलन का रूप दिया, जो आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश है।
विद्यालय परिसर को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यहां दोनों ओर ग्रीन बाउंड्री वॉल और फेंसिंग का निर्माण कराया गया है। इस परिसर के मध्य विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि, *"विद्यालय का हरा-भरा वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय संस्थानों में इसी तर्ज पर ग्रीन बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जमीनीस्तर पर बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान डीएफओ चूड़ामणि जी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रोपित पौधों की देखभाल करने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणजनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने परिसर को स्वच्छ रखने और पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, संजू पोयम, दीपेंद्र नाग, सुधर बघेल, ललित पोयम, भानु ठाकुर, रोशन सेन, रदमा बघेल, संतोषी देवांगन, श्यामवती नेताम और मेष लाल पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Breaking News
- कोरिया : ’पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन अभियान तेज, दूरस्थ अंचल तक मिले जानकारी’
- 16 जून को मानसून बस्तर से हाेते हुए छत्तीसगढ़ में करेगा प्रवेश
- परीक्षाओं में गंभीर धोखाधड़ी का नामजद आरोपित और कांग्रेस नेता शुचिता का ढोंग रच रहे : भाजपा
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी स्कूल में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन : नितिन नवीन
- खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी
- फिल्म 'बंदर' की ईशा देओल ने की जमकर तारीफ
- iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का नया अपडेट! चैट्स को मैनेज करना होगा पहले से ज्यादा आसान
- स्टॉक मार्केट में ऑरिएट ट्रेड की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट: गरज के साथ बारिश की संभावना; कल मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी स्कूल में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण







