नई दिल्ली, 04 जून । घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन आज सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में बदलाव नहीं होने के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना भी आज बुधवार के भाव पर ही यानी 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,56,360 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- नदी से नल तक का सफर : जल जीवन मिशन ने मोहनटोला में बदली जिंदगी की धारा
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करुंगा : कलेक्टर
- 11 जून को कड़ी सुरक्षा व नियमों के बीच होंगे प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
- वाराणसी में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू, सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण पर मंथन
- तेल अवीव-बेरूत शांति पथ पर, लेबनान में बनेंगे बफर जोन, हिजबुल्लाह ने तोड़ा संघर्ष विराम तो होगा हमला, ईरान ने फंसाया पेच
- आरबीआई के जून एमपीसी फैसले का शुक्रवार सुबह 10 बजे ऐलान करेंगे संजय मल्होत्रा
- ऑनलाइन क्विज़ में सबसे अधिक भागीदारी के लिए MY Bharat ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
- पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं : राज्यपाल डेका
- सूरजपुर : झाड़ू की आड़ में बस से भेजा जा रहा था 20 क्विंटल गांजा, पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ की खेप
- गृह मंत्रालय पर कथित टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लगातार तीसरे दिन सपाट स्तर पर सर्राफा बाजार, सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं







.jpg)