नई दिल्ली, 02 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की। यह बैठक भाजपा की 'भाजपा को जानें' पहल के तहत आयोजित की गई।
इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच पार्टी-स्तर पर संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।उल्लेखनीय है कि रवि लामिछाने पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। उनके साथ नेपाली संसद के कई अन्य नेता और प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा और आरएसपी के बीच संवाद स्थापित करना, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।'भाजपा को जानें' पहल के माध्यम से विदेशी राजनीतिक दलों और राजनयिकों को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाता है।
Breaking News
- भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मुलाकात
- भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मुलाकात
- खेतों से डिजिटल इंडिया तक: समावेशी विकास की एक कहानी
- Israeli PM नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ 'गर्मजोशी' भरी बातचीत के बाद लेबनान रेड रद्द कर दी
- प्रतिभा को केवल अवसर और मार्गदर्शन की जरूरतः राष्ट्रपति
- देश में वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं को जोड़ेने वाली 'पीएम रिसर्च चेयर' योजना के लिए आवेदन शुरू
- दक्षिणी लेबनान में झड़पों के जारी रहने के कारण अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हुए समझौते पर तनाव मंडरा रहा है।
- आरंग स्थित स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं
- तहसीलदार और विधायक विवाद में अजय चंद्राकर का बयान, लक्ष्मण रेखा किसने लांघी देखना चाहिए
- सीमा विवाद पर नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित बयान पर पार्टी में मतभेद, मुश्किल में आरएसपी
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने की नितिन नवीन से मुलाकात







