Breaking News

समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में किया गया नशा के विरुद्ध जनजागरण


शहर 02 June 2026
post

समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में किया गया नशा के विरुद्ध जनजागरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर समुदाय में धूम्रपान एवं नशापान के विरुद्ध व्यापक जनजागृति लाने हेतु बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिचर्चा सह बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरमकेला के अधिकारी कर्मचारी एवं सेक्टर अधिकारी, स्वास्थ्य सुपरवाइजर एवं मितानिन ने सहभागिता दी। इस अवसर पर प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की दीदीयो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अंतर्गत  मानसिक स्वास्थ्य, मेडिटेशन एवं धूम्रपान-तंबाकू उत्पाद सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में उपस्थित जन समुदाय को विस्तृत जानकारी दी ।

समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ की संस्था नवजीवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सारंगढ़ में भी  पुनर्वास लाभ ले रहे हितग्राहियों एवं स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया गया। नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र, सारंगढ़ के अधीक्षक रोशन जायसवाल ने नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर युवाओं को सभी प्रकार के नशे का त्याग करने हेतु आह्वान किया। नशा मुक्ति केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि नशे की लत से हम स्वयं कैसे बचे और कैसे समुदाय को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाए। उन्होंने तंबाकू-गुटखा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देते हुए नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।


You might also like!


RAIPUR WEATHER