रायपुर 31 मई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग पहुंचकर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री यहां आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल करेंगे। साथ ही करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र को नई विकास सौगात देंगे। दोपहर 3 बजे वे सुशासन तिहार के तहत अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री बेमेतरा जिला पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण कर जिले के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 9 बजे रायपुर लौटेंगे।
Breaking News
- मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
- विश्व धूम्रपान निषेध दिवस: जीवन बचाने का अभियान
- पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये खाद्य पदार्थ भी सोख लेते हैं खूब तेल, हेल्दी कुकिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स
- पीएसजी ने यूईएफए चैंपियंस लीग जीती, जबकि आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और बेमेतरा जिले के दाैरे पर
- होर्मुज में संदिग्ध तैरती सुरंग मिलने से अलर्ट, ओमान ने जारी की चेतावनी
- इतिहास के पन्नों में 01 जून : नेपाल के राजमहल हत्याकांड ने बदल दिया देश का इतिहास, राजशाही पर गहरा असर
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बस्तर के 642 गांवों और दाे नगरीय निकायों में हुआ सर्वेक्षण
- BRICS अकादमिक सम्मेलन में भारत के ‘मानवता-प्रथम’ दृष्टिकोण पर जोर
- क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?
मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और बेमेतरा जिले के दाैरे पर





.jpg)

