जांजगीर-चांपा, 30 मई। जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग 100 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया।
प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत खनन की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पीथमपुर-भादा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम भादा में नियमों का उल्लंघन करते हुए चैन माउंट मशीन के माध्यम से रेत खनन किया जाना पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक चैन मशीन को जब्त कर मौके पर ही सीलबंद कर दिया। इसके अलावा ग्राम देवरहा में भी अवैध रेत खनन में संलिप्त एक अन्य चैन मशीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी सीलबंद किया गया।
खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि दर्ज प्रकरणों की जांच छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2025 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में लगातार हो रही इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Breaking News
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बस्तर के 642 गांवों और दाे नगरीय निकायों में हुआ सर्वेक्षण
- BRICS अकादमिक सम्मेलन में भारत के ‘मानवता-प्रथम’ दृष्टिकोण पर जोर
- क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?
- महाराष्ट्र के बोरेगांव को मप्र के शाहपुर से जोड़ने वाले एनएच‑753एल का कार्य लगभग पूरा, जल्द होगा शुरू
- सुशासन तिहार बना वरदान: एक छत के नीचे 603 समस्याओं का निराकरण
- पीएम-सेतु योजना के तहत पहली निवेश योजना को मंजूरी, आंध्र प्रदेश बना उद्योग साझेदारी लागू करने वाला पहला राज्य
- उग्रवादी हमले के विरोध में मणिपुर में ट्रक सेवाएं ठप, राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग
- राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक बन रहा लखनऊ : राजनाथ
- केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर
- नया iPhone 17 कम कीमत में? एक्सचेंज, बैंक ऑफर और बोनस का पूरा हिसाब
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: 100 ट्रैक्टर रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 चैन मशीनें सीलबंद





.jpg)

