उत्तरकाशी, 30 मई । जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात डीसीआर उत्तरकाशी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी की टीम उपनिरीक्षक गब्बर सिंह और पोस्ट उजेली की टीम आरक्षी शक्ति सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था। दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल थे।
मृतकों की पहचान दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77 वर्ष) और लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67 वर्ष), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। घायलों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर ओडिशा, यशवीर (35 वर्ष) निवासी पंजाब और उपासना प्रधान (54 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर ओडिशा शामिल हैं।
एसडीआरएफ जवानों ने रात के अंधेरे और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Breaking News
- जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बस्तर के 642 गांवों और दाे नगरीय निकायों में हुआ सर्वेक्षण
- BRICS अकादमिक सम्मेलन में भारत के ‘मानवता-प्रथम’ दृष्टिकोण पर जोर
- क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?
- महाराष्ट्र के बोरेगांव को मप्र के शाहपुर से जोड़ने वाले एनएच‑753एल का कार्य लगभग पूरा, जल्द होगा शुरू
- सुशासन तिहार बना वरदान: एक छत के नीचे 603 समस्याओं का निराकरण
- पीएम-सेतु योजना के तहत पहली निवेश योजना को मंजूरी, आंध्र प्रदेश बना उद्योग साझेदारी लागू करने वाला पहला राज्य
- उग्रवादी हमले के विरोध में मणिपुर में ट्रक सेवाएं ठप, राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग
- राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक बन रहा लखनऊ : राजनाथ
- केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर
- नया iPhone 17 कम कीमत में? एक्सचेंज, बैंक ऑफर और बोनस का पूरा हिसाब
उत्तरकाशी के गंगनानी में कार खाई में गिरी, 2 की मौत, तीन घायल







