Breaking News

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जताया शोक

post

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जताया शोक

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का 17 मई को निधन हो गया था। स्वर्गीय दिनेश सेन की स्मृति में 27 मई को भिलाई में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​इसी सिलसिले में 28 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से फोन पर विशेष बातचीत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस असमय और दु:खद पारिवारिक क्षति पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

​फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने रिकेश सेन को सांत्वना दी और उनके पूरे शोक संतप्त सेन परिवार को इस कठिन और दु:खद घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें और शोकाकुल सेन परिवार को इस अपूरणीय क्षति और गहरे आघात को सहन करने की संबल व आत्मिक शक्ति दें। इस दु:खद बेला में पूरी भारतीय जनता पार्टी विधायक रिकेश सेन और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER