Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया।


देश 29 May 2026
post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और संवेदनशील हरामी नाला और खाड़ी क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वे सीमा सुरक्षा बल द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। गृह मंत्री जी-7 बॉर्डर आउटपोस्ट का उद्घाटन करेंगे और बीएसएफ कर्मियों से बातचीत करेंगे।

 

वे ओपी टावर 1170 स्थित नियंत्रण कक्ष का भी दौरा करेंगे और हरामी नाला क्षेत्र में नौका विहार करेंगे। जेटी पॉइंट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी निर्धारित है। दिन में आगे, श्री शाह भुज स्थित बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में सीमा संबंधी मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह की छह महीने के भीतर कच्छ की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वे पिछले साल नवंबर में बीएसएफ के राष्ट्रीय स्तर के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भुज आए थे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER