रायपुर 29 मई । राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आज शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक आमों की बहार रहेगी और समूचा माहौल आममय रहेगा। इस दाैरान कृषि विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती, पौध संरक्षण और बेहतर उत्पादन तकनीकों की जानकारी देंगे।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 का शुभांरभ राज्यपाल रमेन डेका आज अपरान्ह 4 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंन्द्रवंशी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। यहां आम की उन्नत किस्मों के पौधे तथा फल विक्रय हेतु आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Breaking News
- मुख्यमंत्री शुभेंदु का बड़ा ऐलान- एक अगस्त से राज्य में शुरू होगी जनगणना
- नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर
- म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगे।
- गांव-गांव में पुलिस का जनजागरूकता अभियान तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
- मप्र ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से अब तक 1.4 करोड़ मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीदी
- बिहार के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
- रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.9 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का जताया अनुमान
- छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदवी स्वराज्य का गौरव
- अक्षय कुमार की झोली में आई नई बड़ी फिल्म
- विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जताया शोक
रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आज से







