धार, 25 मई । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार प्रवास के दौरान ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचे। उन्होंने यहां माँ वाग्देवी की पावन भूमि स्थित भोजशाला मंदिर में दर्शन-पूजन कर सभी के मंगल और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्थान हमारी सनातन संस्कृति के स्वाभिमान का प्रतीक है। माँ वाग्देवी का आशीर्वाद सदैव मध्य प्रदेश पर बना रहे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुबह से ही भोजशाला और शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भोजशाला परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी मौके पर मौजूद रहे।
भोजशाला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचेंगे। यहां आयोजित आमसभा में वे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देवी सागर तालाब में भी प्रस्तावित है। यहां वे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए धार शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन लागू किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
Breaking News
- छग में स्थानीय आम-उप चुनाव की तैयारी पूरी, नगरीय निकायों में 240 एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों में 392 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
- पूर्व IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे
- करिश्मा कपूर आगामी वेब सीरीज ब्राउन में एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के नए अवतार में नजर आएंगी ।
- छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक 26 मई को
- मप्र के मुख्यमंत्री पहुंचे धार की ऐतिहासिक भोजशाला, मां वाग्देवी के दर्शन कर की पूजा
- जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत का दौरा करेंगे।
- यूनिटी कप के लिए 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम
- महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल
- भारत डर फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता, अर्थव्यवस्था मजबूत : सीतारमण
- खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
मप्र के मुख्यमंत्री पहुंचे धार की ऐतिहासिक भोजशाला, मां वाग्देवी के दर्शन कर की पूजा







