नई दिल्ली, 25 मई । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को ‘अफ्रीका दिवस’ के अवसर पर अफ्रीकी देशों और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत और अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “पूरे अफ्रीका महाद्वीप में हमारे सभी भागीदारों को ‘अफ्रीका दिवस’ की शुभकामनाएं। हमारी साझेदारी साझा सफर, आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित है। हम अपनी एकजुटता को मजबूत करने तथा अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों के संबंध केवल कूटनीतिक स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और मानवीय सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने रविवार को अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण से निपटने के लिए मानवीय सहायता के तहत चिकित्सा सामग्री और सुरक्षा किटों की पहली खेप रवाना की थी। यह सहायता अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) को भेजी गई है।
भारत की ओर से भेजी गई इस सहायता को अफ्रीकी देशों के साथ बढ़ते सहयोग और वैश्विक स्वास्थ्य संकट के समय मानवीय समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
Breaking News
- छग में स्थानीय आम-उप चुनाव की तैयारी पूरी, नगरीय निकायों में 240 एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों में 392 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
- पूर्व IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे
- करिश्मा कपूर आगामी वेब सीरीज ब्राउन में एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के नए अवतार में नजर आएंगी ।
- छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक 26 मई को
- मप्र के मुख्यमंत्री पहुंचे धार की ऐतिहासिक भोजशाला, मां वाग्देवी के दर्शन कर की पूजा
- जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत का दौरा करेंगे।
- यूनिटी कप के लिए 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम
- महाराष्ट्र के लालिंग घाट पर तीन वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 26 घायल
- भारत डर फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता, अर्थव्यवस्था मजबूत : सीतारमण
- खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना
अफ्रीका दिवस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं, साझेदारी मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता







