नई दिल्ली, 23 मई । आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला 27 से 30 मई तक बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट मैदान पर खेला जाएगा।
एंड्रयू बालबर्नी टीम की कप्तानी करेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार आयरलैंड की अगुवाई करेंगे। हालांकि टीम को कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का सामना करना पड़ेगा।
पॉल स्टर्लिंग, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल, गेविन होई और जॉर्डन नील चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
वहीं जेक ईगन, टॉम मेयस, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।
दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कीवी टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे, जबकि स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भी टीम का हिस्सा हैं।
आयरलैंड की टेस्ट टीम:
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, केड कारमाइकल, स्टीफन डोहेनी, जेक ईगन, मैथ्यू हम्फ्रीज, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, रूबेन विल्सन और क्रेग यंग।
Breaking News
- सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के बीच 'त्रि-भाषा सूत्र' के समर्थन में उतरे शिक्षाविद
- भारतीय भाषाएं राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना की आधारशिला : श्रीनिवास वरखेड़ी
- न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम घोषित, एंड्रयू बालबर्नी बने कप्तान
- पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 6 रुपये हुआ सस्ता, पड़ोसी देश में भारत से कितना महंगा बिक रहा है तेल
- पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलावों की घोषणा, आयुष्मान भारत से 6 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
- फसल उत्पाद को मिला सुरक्षा कवच, चिंता हुई कम
- तारे या गैलेक्सी..दोनों में फर्क कैसे पहचानें? डिफ्रैक्शन स्पाइक्स से दूर होगी उलझन
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : किरण देव
- ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया में बदलाव किया; अब आवेदक अपने गृह देशों से आवेदन कर सकेंगे।
- सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास
न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम घोषित, एंड्रयू बालबर्नी बने कप्तान







