Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ ने लगातार देश का गौरव कायम रखा है।


देश 22 May 2026
post

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ ने लगातार देश का गौरव कायम रखा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को चुनौतियों से निपटने के लिए एक अलग कार्य के बजाय एक व्यापक क्षेत्रीय जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए। आज नई दिल्ली में बीएसएफ के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि कमजोरियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, बल ने लगातार राष्ट्र का गौरव बनाए रखा है।

 

श्री शाह ने अवैध घुसपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली मुद्रा के प्रचलन और हथियारों व ड्रग्स की तस्करी सहित उभरते सुरक्षा खतरों पर प्रकाश डाला। गृह मंत्री ने अधिक एकीकृत और व्यापक सुरक्षा ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया और राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का आह्वान किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER