रायपुर 22 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जनता को आज ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। कचना रेल ओवरब्रिज आज शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 6 बजे इस ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा विधायक अनुज शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
करीब 800 मीटर लंबे इस रेल ओवरब्रिज के निर्माण से खम्हारडीह और कचना क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। अब तक रेलवे फाटक बंद होने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। वाल्टेयर रेलवे लाइन पर हर 15 मिनट में ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बार-बार बंद करना पड़ता था, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता था।
इस परियोजना की प्रारंभिक लागत लगभग 40 करोड़ रुपये तय की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य में देरी होने के कारण इसकी लागत बढ़कर करीब 49 करोड़ रुपये पहुंच गई। वर्षों के इंतजार के बाद अब इस ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।
Breaking News
- वाई-फाई नेटवर्क के प्रसार को लेकर परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां भेजने की समयसीमा बढ़ी
- शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें : मंत्री टंक राम वर्मा
- राष्ट्रीय खेल विकास कोष के दुरुपयोग को लेकर जयराम रमेश का सरकार पर निशाना
- एनएचएआई ने सुरंग इंजीनियरिंग में परामर्श सहायता के लिए नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- प्रधानमंत्री शनिवार को रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
- शान की पत्नी राधिका ने डिप्रेशन से जूझने के बारे में खुलकर बात की और गायक के समर्थन को 'जीवन के सबसे कठिन दौर' के लिए श्रेय दिया।
- मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं
- कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने कंज्यूमर पंप संचालकों की ली बैठक
- भारतीय शोधकर्ताओं ने स्वच्छ ऊर्जा भंडारण के लिए किफायती और उच्च प्रदर्शन वाली थर्मल बैटरी सामग्री विकसित की है।
- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ ने लगातार देश का गौरव कायम रखा है।
रायपुर : आज खुलेगा कचना रेल ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री साय करेंगे लोकार्पण







