निर्देशक अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में डार्क ह्यूमर, रहस्य, दमदार संवाद और जबरदस्त अभिनय का मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म का निर्माण निर्माता निखिल द्विवेदी की कंपनी 'सैफरन मैजिकवर्क्स' ने ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से किया है। ट्रेलर में बॉबी एक ऐसे मशहूर सितारे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी चमक फीकी पड़ चुकी है और जो विवादों में घिर जाता है।
फिल्म की कहानी रहस्य और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में बॉबी देओल का किरदार पहले बेहद आत्मविश्वासी और घमंडी दिखाई देता है, लेकिन अचानक घटनाक्रम बदलता है और वह सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी और नागेश भोंसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर को देखकर साफ है कि फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने वाली है।
5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जिन्होंने इससे पहले 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी चर्चित कहानियां दी हैं। 'बंदर' को एक सच्ची घटना से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसमें सिस्टम और समाज की कड़वी सच्चाइयों को दिखाया जाएगा। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Breaking News
- विदेश यात्रा के दौरान वैश्विक नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए कला, विरासत और व्यंजनों से भरे उपहार
- माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में सबसे अधिक शिखर पर पहुंचने का रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों के साथ बना, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे।
- मसानम् स्वामी मंदिर का अनाेखा उत्सव शुरू, केवल पुरुष हाेते शामिल और करते मांसाहारी सामूहिक भोज
- कांकेर पुलिस की नई पहल “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का हुआ शुभारंभ
- रेल यात्रियों से सतर्क व सजग रहने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 139 पर दें : रेलवे
- अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल
- क्या इंसानों को बूढ़ा होने से रोक सकती है एआई? सैम ऑल्टमैन ने लगाया करोड़ों का दांव
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी
- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल







