नई दिल्ली, 21 मई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को विशेष रूप से जीवन ऐप और केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे।
मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम का विषय "सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन" पर आधारित होगा। इसका मुख्य आकर्षण वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए डिजिटल पहलों की शुरुआत है। इस दौरान वे देश के बुजुर्गों के लिए देखभाल व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय की आगामी पहलों और रूपरेखा को साझा करेंगे।
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा और रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सुधांश पंत और संयुक्त सचिव (वरिष्ठ नागरिक) सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
मंत्रालय ने इस वर्चुअल आयोजन में गहन मंथन के लिए चार प्रमुख विषयगत क्षेत्रों की पहचान की है। इसके लिए विशेष वर्चुअल चर्चा कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां मॉडरेटर, पैनलिस्ट और वक्ता कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें प्रमुख नीतिगत मुद्दे और चुनौतियां, कार्यान्वयन में आ रही कमियां, नई और उभरती हुई पहलें तथा सर्वोत्तम प्रथाएं और समयबद्ध कार्ययोजना शामिल है।
मंत्रालय के अनुसार इस पहल का उद्देश्य भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी और सामुदायिक भागीदारी का लाभ उठाते हुए देखभाल सेवाओं के लिए एक व्यापक ढांचा विकसित करना है।
Breaking News
- विदेश यात्रा के दौरान वैश्विक नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए कला, विरासत और व्यंजनों से भरे उपहार
- माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में सबसे अधिक शिखर पर पहुंचने का रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों के साथ बना, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे।
- मसानम् स्वामी मंदिर का अनाेखा उत्सव शुरू, केवल पुरुष हाेते शामिल और करते मांसाहारी सामूहिक भोज
- कांकेर पुलिस की नई पहल “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का हुआ शुभारंभ
- रेल यात्रियों से सतर्क व सजग रहने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 139 पर दें : रेलवे
- अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल
- क्या इंसानों को बूढ़ा होने से रोक सकती है एआई? सैम ऑल्टमैन ने लगाया करोड़ों का दांव
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी
- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे







