भोपाल, 21 मई । हॉकी इंडिया ने जापान में होने वाले पुरुष अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून तक खेला जाएगा।
भारतीय टीम का चयन भोपाल स्थित उदय दास मेहता (भाई जी) केंद्रीय साई केंद्र में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद किया गया। टीम के कोचिंग स्टाफ में पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा शामिल रहे। टीम ने टूर्नामेंट की तैयारी के तहत ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 टीम के खिलाफ चार मैचों की एक्सपोजर सीरीज भी खेली। फॉरवर्ड खिलाड़ी केतन कुशवाहा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबला जीता, एक हारा जबकि दो मैच ड्रॉ रहे।
एशिया कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 मई को कजाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद 31 मई को मेजबान जापान से मुकाबला होगा। भारतीय टीम 1 जून को दक्षिण कोरिया और 3 जून को चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 5 जून को और फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।
टीम चयन पर कोच सरदार सिंह ने कहा, “चयन प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी रही, लेकिन हमने ऐसी 18 सदस्यीय टीम चुनी है जो हमें बेहतरीन संतुलन देती है। भोपाल में प्रशिक्षण और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैचों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव और खेल की गति को समझने का मौका मिला। हमने पिछले कुछ सप्ताहों में रणनीति, पेनल्टी कॉर्नर और टीम संरचना पर काफी काम किया है। खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और हमारा लक्ष्य एशिया कप जीतना है।”
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम:
गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष रजक
डिफेंडर: अंश बहुत्रा, अरमान सोरेंग, आशीष तानी पूर्ति, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी, रोमित पाल
मिडफील्डर: राहुल यादव, प्रेमचंद सोय, वरिंदर सिंह, करण गौतम, सिद्धार्थ बेन
फॉरवर्ड: केतन कुशवाहा (कप्तान), आकाश दीप, गाजी खान, शाहरुख अली, प्रह्लाद राजभर।
भारत के मुकाबलों का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार):
29 मई: भारत बनाम कजाकिस्तान – सुबह 9:30 बजे
31 मई: भारत बनाम जापान – दोपहर 1:30 बजे
1 जून: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – दोपहर 3:30 बजे
3 जून: भारत बनाम चीनी ताइपे – दोपहर 1:30 बजे
Breaking News
- विदेश यात्रा के दौरान वैश्विक नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए कला, विरासत और व्यंजनों से भरे उपहार
- माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में सबसे अधिक शिखर पर पहुंचने का रिकॉर्ड 274 पर्वतारोहियों के साथ बना, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे।
- मसानम् स्वामी मंदिर का अनाेखा उत्सव शुरू, केवल पुरुष हाेते शामिल और करते मांसाहारी सामूहिक भोज
- कांकेर पुलिस की नई पहल “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का हुआ शुभारंभ
- रेल यात्रियों से सतर्क व सजग रहने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 139 पर दें : रेलवे
- अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल के अंदाज़ ने जीता दिल
- क्या इंसानों को बूढ़ा होने से रोक सकती है एआई? सैम ऑल्टमैन ने लगाया करोड़ों का दांव
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी
- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे
- रायपुर : सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
हॉकी इंडिया ने घोषित की अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय पुरुष टीम, केतन कुशवाहा होंगे कप्तान







