रायपुर, 20 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला खैरागढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर में दाे श्रवण यंत्र एवं एक टेट्रापॉड प्रदान कर हितग्राहियों को राहत पहुंचाई गई।
शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। प्राप्त मांग एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शासन की पहल से आयोजित ऐसे शिविरों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही समाधान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
Breaking News
- मप्र के शहडोल पहुंचे संघ प्रमुख भागवत, प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल
- प्रकृति के अमर कवि सुमित्रानंदन पंत
- टी-20 मुंबई लीग के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम घोषित, अगुवाई करेंगे शार्दुल ठाकुर
- सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
- वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं का ‘शुगर कोड’ डिकोड किया, कैंसर और इम्यून संकेतों का किया खुलासा
- दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर
- नेपाली संसद में बालेन्द्र सरकार की कार्यशैली पर सत्तारूढ़ दल के सांसद ने जताया विराेध
- क्या भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का तलाक़ हो रहा है? सच सामने आया
- डीजीसीए ने अपने अधिकारियों की उपस्थिति में एयर इंडिया के बोइंग 787 के ईंधन नियंत्रण स्विचों का ओईएम-स्तरीय निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
- शीर्ष कमांडर का कहना है कि नाटो होर्मुज मिशन के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है।
सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ







