भुवनेश्वर, 19 मई । पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल होने के लिए ओडिशा पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं।
महाप्रभु के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे और सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि और आनंद हो, यही मेरी प्रार्थना है।
उन्होंने बताया कि मैंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की है। साथ ही दुनिया में चल रहे संघर्षों के समाप्त होने की भी प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को शामिल करते हुए एक क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। इसके अलावा, दालों और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने तथा एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से छोटे किसानों की खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
Breaking News
- मप्र के शहडोल पहुंचे संघ प्रमुख भागवत, प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल
- प्रकृति के अमर कवि सुमित्रानंदन पंत
- टी-20 मुंबई लीग के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम घोषित, अगुवाई करेंगे शार्दुल ठाकुर
- सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
- वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं का ‘शुगर कोड’ डिकोड किया, कैंसर और इम्यून संकेतों का किया खुलासा
- दवाई दुकानें आज बंद, 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल पर
- नेपाली संसद में बालेन्द्र सरकार की कार्यशैली पर सत्तारूढ़ दल के सांसद ने जताया विराेध
- क्या भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का तलाक़ हो रहा है? सच सामने आया
- डीजीसीए ने अपने अधिकारियों की उपस्थिति में एयर इंडिया के बोइंग 787 के ईंधन नियंत्रण स्विचों का ओईएम-स्तरीय निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
- शीर्ष कमांडर का कहना है कि नाटो होर्मुज मिशन के लिए कोई योजना नहीं बना रहा है।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन किए








