नई दिल्ली, 18 मई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को 100 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के दौरान की गई।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया कि उसने कोई गलत काम किया है, बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ काम कर रहा था और उसने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।
ईडी की टीम ने सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा में सात अलग‑अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर सिंगला को हिरासत में लिया गया। इस मामले के तार पहले से ही गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
Breaking News
- भारतीय शेयर बाजार विभिन्न झटकों को झेलने में सक्षमः तुहिन कांत पांडेय
- अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
- बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
- युद्धग्रस्त गाजा में, दुल्हनें नवीनीकृत शादी के परिधानों का सहारा ले रही हैं।
- माेदी ओस्लो पहुंचे, भारतीय प्रधानमंत्री की चार दशक बाद नार्वे यात्रा
- बंगाल के पार्क सर्कस हिंसा मामले में 40 गिरफ्तार, मुख्यमंत्री बोले- पुलिस पर हमला अब बर्दाश्त नहीं
- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
- अंतरिक्ष यान इस बात की पड़ताल करेगा कि पृथ्वी उग्र सौर हवाओं से कैसे बचाव करती है।
- लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में दाे महिलाओं सहित दस मजदूरों की मौत
- श्रीलंका में राष्ट्रीय विजय दिवस समारोह कल बट्टारामुल्ला में आयोजित होने वाला है।
बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध







.jpg)