कोरबा, 18 मई जिला स्वास्थ्य विभाग कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विकासखंड कटघोरा के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। 17 एवं 18 मई को आयोजित इस विशेष अभियान के तहत बस स्टैंड क्षेत्र, मुड़ापार बाजार, बुधवारी बाजार तथा चोटियां पोड़ी उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक एवं मिड मीडिया गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदाय तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग से संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुंचाना था। लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों ने गीत, नाटक, नृत्य और संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित किया।
बाजार क्षेत्रों में आयोजित इन प्रस्तुतियों ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, किशोर स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच तथा बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता फैलायी गई।
लोक कलाकारों ने सरल एवं स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया कि, बच्चों में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य संस्थान में जांच करानी चाहिए। साथ ही सिकल सेल रोग की शीघ्र पहचान, नियमित दवा सेवन एवं समय-समय पर परामर्श की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्र में मौजूद लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, नि:शुल्क जांच, उपचार सुविधाओं एवं रेफरल सेवाओं की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित लोक कला आधारित मिड मीडिया गतिविधियां कम समय में अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों, महिला समूहों, किशोर-किशोरियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अभियान के माध्यम से 2000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूर्य नारायण केशरी के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे, जिला सलाहकार गैर संचारी रोग डॉ. नरेंद्र जायसवाल, जिला सलाहकार सिकल सेल अरविंद भारती, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के डॉ. डी. श्याम कुमार का विशेष सहयोग रहा।
Breaking News
- बैंक धोखाधड़ी मामले में दीपक सिंगला गिरफ्तार, केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
- युद्धग्रस्त गाजा में, दुल्हनें नवीनीकृत शादी के परिधानों का सहारा ले रही हैं।
- माेदी ओस्लो पहुंचे, भारतीय प्रधानमंत्री की चार दशक बाद नार्वे यात्रा
- बंगाल के पार्क सर्कस हिंसा मामले में 40 गिरफ्तार, मुख्यमंत्री बोले- पुलिस पर हमला अब बर्दाश्त नहीं
- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
- अंतरिक्ष यान इस बात की पड़ताल करेगा कि पृथ्वी उग्र सौर हवाओं से कैसे बचाव करती है।
- लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में दाे महिलाओं सहित दस मजदूरों की मौत
- श्रीलंका में राष्ट्रीय विजय दिवस समारोह कल बट्टारामुल्ला में आयोजित होने वाला है।
- लोक कला के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, दो हज़ार से अधिक लोग हुए जागरूक
- एमसीबी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर
लोक कला के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, दो हज़ार से अधिक लोग हुए जागरूक






.jpg)
