Breaking News

कैसे बंद करें Instagram Instants? जानें इस नए फीचर की पूरी गाइड और बेहतरीन ट्रिक्स

post

कैसे बंद करें Instagram Instants? जानें इस नए फीचर की पूरी गाइड और बेहतरीन ट्रिक्स

Instagram Instants एक ऐसा फीचर है जिसमें शेयर की गई फोटो 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाती है. यह फीचर काफी हद तक Snapchat जैसा है, जहां लोग जल्दी और बिना ज्यादा एडिट किए अपनी लाइफ के छोटे-छोटे पल शेयर कर सकते हैं.

इस फीचर को Instagram ऐप के अंदर ही इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा 'Instants' नाम का अलग ऐप भी मौजूद है. कंपनी चाहती है कि लोग यहां ज्यादा नेचुरल और रियल कंटेंट शेयर करें, ना कि सिर्फ परफेक्ट और फिल्टर वाली तस्वीरें.

सबसे बड़ी समस्या क्या है?

असल परेशानी फीचर के काम करने के तरीके में है. जब यूजर पहली बार Instants खोलता है, तो उसे कैमरा स्क्रीन दिखाई देती है. वहां नीचे 'Friends' और 'Close Friends' का ऑप्शन होता है. लेकिन डिफॉल्ट रूप से यह 'Friends' पर सेट रहता है.

यहीं पर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन हो रहा है. जैसे ही यूजर फोटो क्लिक करता है, वह फोटो अपने आप उन सभी लोगों के पास चली जाती है जिन्हें वह फॉलो बैक करता है. कई यूजर्स को यह बात समझ ही नहीं आती कि फोटो सिर्फ सेव नहीं हुई बल्कि भेज भी दी गई है

कई लोगों का कहना है कि वे फोटो सिर्फ एक या दो दोस्तों को भेजना चाहते थे, लेकिन वह पूरी फ्रेंड्स लिस्ट में पहुंच गई. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस फीचर को लेकर शिकायतें बढ़ने लगी हैं.

Instants फीचर को कैसे बंद करें?

अगर आप नहीं चाहते कि यह फीचर आपके Instagram में दिखाई दे, तो इसे बंद भी किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले अपने प्रोफाइल पर जाएं. फिर ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें और Settings खोलें.

इसके बाद नीचे जाकर 'Content Preferences' विकल्प चुनें. यहां आपको 'Hide Instants in Inbox' नाम का विकल्प मिलेगा. इसे ऑन करते ही Instants फीचर आपके इनबॉक्स से गायब हो जाएगा. साथ ही दूसरे लोगों द्वारा भेजे गए Instants भी आपको दिखाई नहीं देंगे.

बिना पूरी तरह बंद किए भी रोक सकते हैं?

अगर आप फीचर को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो Instagram ने एक और ऑप्शन दिया है. आप अपने इनबॉक्स में दिखाई देने वाले Instants स्टैक को दबाकर रखें और फिर उसे दाईं तरफ स्वाइप करें. इससे कुछ समय के लिए Instants नोटिफिकेशन आना बंद हो जाएंगे.

गलती से भेजी गई फोटो को कैसे हटाएं?

अगर आपने गलती से कोई फोटो सभी दोस्तों को भेज दी है, तो उसे डिलीट करने का विकल्प भी मौजूद है. Instants का अपना अलग गैलरी सेक्शन होता है, जहां जाकर भेजी गई फोटो हटाई जा सकती है.

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि फोटो डिलीट करते ही वह सभी लोगों की फीड से एक साथ हट जाएगी. यानी किसी एक व्यक्ति के लिए अलग से फोटो हटाने का ऑप्शन फिलहाल नहीं दिया गया है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER