पटना, 15 मई । बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए इंडिया ए टीम में चयन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पुरुष चयन समिति ने जून 2026 में श्रीलंका में आयोजित होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की है। इस श्रृंखला में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन और देश के उभरते प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ों में शामिल होने के आधार पर टीम में जगह मिली है।
घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और निरंतर प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। उनके शानदार शतक की भी क्रिकेट जगत में काफी सराहना हुई थी।
बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। वैभव ने विभिन्न स्तरों पर, खासकर आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे यह साफ है कि बिहार के खिलाड़ी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन राज्य में मौजूद क्रिकेट प्रतिभा और संभावनाओं को दर्शाता है।”
गौरतलब है कि पिछले महीने बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन ने युवा तेज गेंदबाज़ साकिब हुसैन की भी सराहना की थी, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल पदार्पण मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे।
बीसीए अधिकारियों का मानना है कि बिहार के खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां राज्य के क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत हैं और इससे युवा खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Breaking News
- बलरामपुर : हत्या का आरोपित गिरफ्तार, टांगी से वार कर की थी हत्या
- इंडिया ए टीम में चयनित होने पर वैभव सूर्यवंशी को बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन की बधाई
- स्टॉक मार्केट में सिम्का एडवर्टाइजिंग की जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री, नुकसान में रहे आईपीओ निवेशक
- आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
- रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 करोड़ की धोखाधड़ी, छह कर्मचारी निलंबित
- भ्रामक विज्ञापनों के लिए दो कोचिंग संस्थानों पर लगा 15 लाख रुपये का जुर्माना
- प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की निंदा की, स्वतंत्र होर्मुज के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर
- एमसीबी : जिला प्रशासन का सख्त निर्देश: सिर्फ वाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल: अवैध खरीद-बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
- अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जागरूकता पर जोर
- ब्रिक्स बैठक में जयशंकर का विश्व व्यवस्था में सहयोग, संवाद, सुधार पर बल
इंडिया ए टीम में चयनित होने पर वैभव सूर्यवंशी को बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन की बधाई







