रायपुर 15 मई । विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता आज शुक्रवार काे राजधानी रायपुर के घड़ी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) कार्यालय में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी से आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हो रही है, व्यापारी वर्ग का कामकाज प्रभावित हो रहा है तथा परीक्षा देने जा रहे छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्पन्न इस गंभीर स्थिति के बावजूद भारतीय जनता पार्टी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार को तत्काल इस संकट का समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो पार्टी आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी।
Breaking News
- आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
- रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 करोड़ की धोखाधड़ी, छह कर्मचारी निलंबित
- भ्रामक विज्ञापनों के लिए दो कोचिंग संस्थानों पर लगा 15 लाख रुपये का जुर्माना
- प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की निंदा की, स्वतंत्र होर्मुज के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर
- एमसीबी : जिला प्रशासन का सख्त निर्देश: सिर्फ वाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल: अवैध खरीद-बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
- अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जागरूकता पर जोर
- ब्रिक्स बैठक में जयशंकर का विश्व व्यवस्था में सहयोग, संवाद, सुधार पर बल
- OpenAI ने iOS और Android के लिए ChatGPT मोबाइल ऐप में Codex लॉन्च किया
- दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन
- आईपीएल 2026: आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा
रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज







