नई दिल्ली, 15 मई । दो बार के विश्व चैंपियन फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए गुरुवार को अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा।
फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशॉम्प्स, जो इस विश्व कप के बाद अपने पद से हट जाएंगे, ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन वाली टीम चुनी है। रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। टीम में मौजूदा बैलन डी’ऑर विजेता उस्मान डेम्बेले भी शामिल हैं।
फ्रांस की टीम में एम्बाप्पे, डेम्बेले, एन’गोलो कांते और लुकास हर्नांडेज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहले विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
हालांकि, यूरो 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले एंटोनी ग्रीजमैन ने वापसी नहीं की है। वहीं रियल मैड्रिड के मिडफील्डर एडुआर्डो कामाविंगा को टीम में जगह नहीं मिली।
फ्रांस को ग्रुप-I में सेनेगल, इराक और नॉर्वे के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को सेनेगल के खिलाफ करेगी।
फ्रांस की 26 सदस्यीय टीम
गोलकीपर:
माइक मेन्यान, रॉबिन रिसर, ब्राइस सांबा
डिफेंडर:
लुकास डिग्ने, मालो गुस्तो, लुकास हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाते, जूल्स कुंडे, विलियम सालिबा, डायोट उपामेकानो, मैक्सेंस लाक्रुआ, थियो हर्नांडेज
मिडफील्डर:
एन’गोलो कांते, मानु कोने, एड्रियन राबियो, ऑरेलियन चुआमेनी, वॉरेन जाइरे-एमरी
फॉरवर्ड:
ब्रैडली बारकोला, रायन शेरकी, उस्मान डेम्बेले, देजिरे डुए, किलियन एम्बाप्पे, माइकल ओलीसे, जीन-फिलिप माटेटा, मार्कस थुराम, मैग्नेस अक्लियूश।
Breaking News
- आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
- रामेश्वरम मंदिर में लड्डू घोटाला: मुफ्त प्रसाद बेचकर ₹3.40 करोड़ की धोखाधड़ी, छह कर्मचारी निलंबित
- भ्रामक विज्ञापनों के लिए दो कोचिंग संस्थानों पर लगा 15 लाख रुपये का जुर्माना
- प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की निंदा की, स्वतंत्र होर्मुज के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर
- एमसीबी : जिला प्रशासन का सख्त निर्देश: सिर्फ वाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल: अवैध खरीद-बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
- अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जागरूकता पर जोर
- ब्रिक्स बैठक में जयशंकर का विश्व व्यवस्था में सहयोग, संवाद, सुधार पर बल
- OpenAI ने iOS और Android के लिए ChatGPT मोबाइल ऐप में Codex लॉन्च किया
- दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन
- आईपीएल 2026: आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा
फीफा विश्व कप 2026 के लिए फ्रांस टीम घोषित, किलियन एम्बाप्पे शामिल; एंटोनी ग्रीजमैन बाहर







