नई दिल्ली, 12 मई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब सतर्कता ब्यूरो से जुड़े 20 लाख रुपये के रिश्वत मामले में तीन आरोपितों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इनमें दो बिचौलिए और एक सहयोगी शामिल हैं।
सीबीआई ने बताया कि पंजाब राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विकास उर्फ विक्की गोयल और उसका पुत्र राघव गोयल ने उसके खिलाफ लंबित शिकायत को बंद कराने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी। दोनों आरोपित डीजी (विजिलेंस), पंजाब के रीडर ओपी राणा के लिए मध्यस्थता कर रहे थे।
जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और रिश्वत की मांग 20 लाख से घटाकर 13 लाख रुपये कर दी गई। राणा के लिए एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड7 मोबाइल फोन भी मांगा गया। 11 मई को चंडीगढ़ में सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपित अंकित वाधवा को 13 लाख रुपये और मोबाइल फोन लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान राघव गोयल, विकास उर्फ विक्की गोयल और ओपी राणा मौके से भाग निकले। बाद में सीबीआई टीम ने पीछा कर राघव गोयल, विकास गोयल और उनके दो गनमैन को अंबाला के पास पंजाब‑हरियाणा सीमा पर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि राणा अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
सीबीआई ने बताया कि आरोपितों के आवास पर तलाशी में 9 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। जांच में यह भी सामने आया कि राणा और निजी आरोपितों के बीच लंबित सतर्कता मामलों की संवेदनशील जानकारी का आदान‑प्रदान हो रहा था। पंजाब पुलिस के गनमैन की भूमिका भी जांच के दायरे में है। गिरफ्तार आरोपियों को चंडीगढ़ की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
Breaking News
- मधुरिमा गुरुकुल” बनेगा रोजगार और स्वरोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत
- AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
- पंजाब की लगातार हार के बावजूद स्पिन गेंदबाजी कोच प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक
- पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार
- श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को खुलेंगे, ऊखीमठ से 19 को रवाना होगी उत्सव डोली
- जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को
- ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को सम्मानित किया
पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार


.jpg)




