कोलंबो, 12 मई । श्रीलंकाई पुलिस ने दक्षिणी प्रांत में तीन जगहों पर छापा मारकर 198 विदेशी नागरिकों को संगठित साइबर अपराध में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया है। यह छापे मिडिगामा, हिक्काडुवा और गाले में मारे गए। इन स्थानों पर कथित तौर पर डिजिटल धोखाधड़ी के केंद्रों का संचालन हो रहा था। पुलिस के अनुसार यह संदिग्ध मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई मूल के हैं। इनमें 173 भारतीय नागरिक और 25 नेपाली नागरिक शामिल हैं।
डेली मिरर अखबार के अनुसार गाले में सबसे ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। यहां दो स्थानों से 110 भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया। हिक्काडुवा में पुलिस ने डोडंडुवा में एक ठिकाने पर छापा मारकर 35 भारतीयों और 20 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। 43 वर्षीय होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने इन लोगों को रहने की जगह दी थी। पुलिस ने 25 कंप्यूटर, 119 मोबाइल फोन, लगभग 750,000 रुपये नकद और दो वाहन जब्त किए।
मिडिगामा पुलिस ने 11 मई को पिनवट्टा इलाके में एक होटल पर छापा मारा और 33 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 28 भारतीय और पांच नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस होटल से कुल 83 कंप्यूटर और 198 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। संदिग्धों पर कंप्यूटर अपराध अधिनियम का उल्लंघन करने, बिना वैध वीजा के श्रीलंका में रहने और टूरिस्ट वीजा पर रहते हुए नौकरी करने का आरोप लगाया जाएगा।
Breaking News
- मधुरिमा गुरुकुल” बनेगा रोजगार और स्वरोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत
- AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
- पंजाब की लगातार हार के बावजूद स्पिन गेंदबाजी कोच प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक
- पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार
- श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को खुलेंगे, ऊखीमठ से 19 को रवाना होगी उत्सव डोली
- जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को
- ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को सम्मानित किया
श्रीलंका में साइबर अपराध में 173 भारतीय, 25 नेपाली नागरिक गिरफ्तार
.jpg)






