काठमांडू, 12 मई । नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ क्षेत्र जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह भूस्खलन होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इस कारण मुक्तिनाथ जा रहे श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए हैं। मुक्तिनाथ के रास्ते में म्याग्दी जिले के अन्नपूर्णा स्थित महभीर में भूस्खलन होने के बाद आज सुबह से मुस्तांग को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने वाला बेनी–जोमसोम–कोरला सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह रास्ता ही प्रसिद्ध मुक्तिनाथ क्षेत्र तक जाता है।
पत्थर और कीचड़ सहित आए भूस्खलन के कारण 76 किलोमीटर लंबे बेनी–जोमसोम सड़क खंड पर सीधा यातायात प्रभावित हो गया। सड़क अवरुद्ध होने से बेनी से मुस्तांग और जोमसोम से बेनी की ओर जा रहे वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं। इनमें अधिकांश वे पर्यटक और श्रद्धालु हैं जो मुक्तिनाथ में दर्शन करने जा रहे थे।
मुस्तांग जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता सागर तिमिल्सिना ने बताया कि सड़क को दोबारा संचालन में लाने के लिए सड़क विभाग के उपकरणों को परिचालन में लाकर प्रयास जारी है।
Breaking News
- मधुरिमा गुरुकुल” बनेगा रोजगार और स्वरोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत
- AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
- पंजाब की लगातार हार के बावजूद स्पिन गेंदबाजी कोच प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक
- पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार
- श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को खुलेंगे, ऊखीमठ से 19 को रवाना होगी उत्सव डोली
- जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को
- ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को सम्मानित किया
नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ क्षेत्र का रास्ता भूस्खलन के कारण अवरुद्ध



.jpg)



