नई दिल्ली, 12 मई । दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का यह मुकाबला 11 मई 2026 को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।
आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई। चूंकि यह दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन पहला ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिल्ली की जीत में कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई। अक्षर पटेल ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने धर्मशाला के मैदान पर 211 रन का लक्ष्य हासिल कर नया इतिहास रच दिया। यह इस मैदान पर किसी भी टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज साबित हुआ।
Breaking News
- मधुरिमा गुरुकुल” बनेगा रोजगार और स्वरोजगार का नया केंद्र
- प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत
- AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा
- पंजाब की लगातार हार के बावजूद स्पिन गेंदबाजी कोच प्लेऑफ की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक
- पंजाब विजिलेंस से जुड़े 20 लाख के रिश्वत मामले में तीन रंगेहाथों गिरफ्तार, रीडर राणा फरार
- श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को खुलेंगे, ऊखीमठ से 19 को रवाना होगी उत्सव डोली
- जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध चुने गए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को
- ट्रंप कराएंगे सालाना मेडिकल चेकअप
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को सम्मानित किया
आईपीएल 2026 : धीमी ओवर गति के कारण अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना







