Breaking News

हिमंत समेत पांच विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ


देश 12 May 2026
post

हिमंत समेत पांच विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी, 12 मई । असम में हिमंत बिस्व सरमा समेत कुल पांच लोग शपथ ग्रहण करेंगे। यह जानकारी स्वयं निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

हिमंत ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे ये चार साथी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह हैं- रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोडो, अजंता नेओग । इनमें दो भाजपा, एक अगप और एक बीपीएफ विधायक है।

उन्होंने कहा कि विधायक रंजीत दास विधानसभा अध्यक्ष पद के हमारे उम्मीदवार होंगे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हम सब मिलकर, एक अधिक मजबूत, विकसित और समृद्ध असम के लिए पूरी लगन के साथ काम करते रहेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER