Breaking News

वो जमाना जब नई-नवेली एक्ट्रेस से भी सस्ते थे सलमान खान, फीस के नाम पर मिली थी चवन्नी-अट्ठनी


मनोरंजन 11 May 2026
post

वो जमाना जब नई-नवेली एक्ट्रेस से भी सस्ते थे सलमान खान, फीस के नाम पर मिली थी चवन्नी-अट्ठनी

नई दिल्ली:सलमान खान और भाग्यश्री ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इस फिल्म ने दोनों को यानी सलमान खान और भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया. रोमांटिक कहानी और दोनों कलाकारों की ताजगी ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया, लेकिन दर्शकों को अब इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा चौंका रहा है. भाग्यश्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उन्हें सलमान खान से कहीं ज्यादा फीस मिली थी. एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें सलमान खान से करीब पांच गुना ज्यादा पैसे मिले थे. उस समय सलमान इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि भाग्यश्री भी डेब्यू कर रही थीं. इसके बावजूद भाग्यश्री को ज्यादा पैसे देकर साइन किया गया था.

भाग्यश्री को क्यों मिले सलमान से ज्यादा फीस

भाग्यश्री ने साफ कहा कि बॉलीवुड में किसी कलाकार की फीस टैलेंट से ज्यादा डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है. यह एक नॉर्मल बिजनेस का मामला है. उन्होंने आगे बताया कि महिला कलाकार कितनी भी मेहनत कर ले, अगर प्रोड्यूसर को लगे कि कोई दूसरी एक्ट्रेस कम पैसे में काम कर सकती है तो वे उसी पर अड़े रहते हैं

उन्होंने कहा, “जब तक सभी महिलाएं एकजुट होकर अपनी कीमत पर अड़ी नहीं रहेंगी, तब तक हालात नहीं बदलेंगे.” भाग्यश्री ने इसे रियल एस्टेट के एग्जाम्पल से भी समझाया. ठीक वैसे ही जैसे लोग स्विमिंग पूल वाली प्रॉपर्टी के लिए ज्यादा पैसे देते हैं, फिल्म में भी कलाकार की पूरी ‘वैल्यू' (ब्रांड वैल्यू, अपील आदि) को देखा जाता है.

फिल्म के लिए सलमान खान की फीस 31,000 रुपये तय हुई थी, जो बाद में फिल्म की सक्सेस देखते हुए 75,000 रुपये कर दी गई. वहीं भाग्यश्री को 1.5 लाख रुपये मिले. फिल्म की कोस्टार परवीन दस्तूर ने भी यह बात पहले कही थी कि सेट पर सबसे ज्यादा फीस भाग्यश्री को ही मिली थी.


You might also like!


RAIPUR WEATHER