काठमांडू, 11 मई । नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई, जिसे दमकल विभाग ने नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने इसकी पुष्टि की।
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी भुल के अनुसार, यात्रियों को आपातकालीन दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया। विमान में चार बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे। बचाव के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इस्तांबुल से काठमांडू आए टीके 726 विमान के पहियों में आज सुबह करीब पौने सात बजे लैंडिंग के दौरान आग लग गई थी।
विमान के रनवे पर ही रुक जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस समय दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की एआई 215 और शारजाह से आ रही जी9 536 काठमांडू के आसमान में ही होल्ड किया गया। भूटान के पारो से आ रही ड्रक एयर, दुबई से आ रही फ्लाई दुबई, क्वालालंपुर और ग्वांझाओ से आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान को भी होल्ड पर रखा गया है।
Breaking News
- कोरबा में हाईवे पर खड़े सात ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़क जाम और हादसों पर लगाम के लिए अभियान
- हंगरी पाकिस्तान के परमाणु संयंत्र विस्तार की समीक्षा करेगा, मंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा
- पर्यावास बहाली के लिए कॉरपोरेट फंडिंग आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- तमिलनाडु विधानसभा सत्र : मुख्यमंत्री विजय के अंदाज, सत्ता-विपक्ष की नई तस्वीर और अन्नाद्रमुक की अंदरूनी कलह बनी चर्चा का केंद्र
- भारत को मिल गया दूसरा 'धोनी'! हरभजन सिंह ने बैटिंग देख की बड़ी भविष्यवाणी, तोड़े हैं कई बड़े रिकॉर्ड
- 12 मई को निःशुल्क एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 305 पदों पर हाेगी भर्ती
- भीषण गर्मी में राहत, हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली सुविधा
- ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड
- नेपाल-भारत सीमा पर २० लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में एमएलएफएफ की बाधा रहित टोल प्रणाली का उद्घाटन किया।
काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित







