Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिले का करेंगे दौरा

post

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिले का करेंगे दौरा

 रायपुर 10 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे, ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे। जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे। जहां वे मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास और पडाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं स्टेडियम मोड़ के पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER