कोलकाता, 09 मई । पश्चिम बंगाल के नौंवे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की माता गायत्री देवी ने अपने बेटे के बचपन की यादे ताजा करते हुए उन्हें विवेक से काम करने की नसीहत दी है।
गायत्री देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले घर की छत पर बड़े-बड़े कमल के फूल खिले थे, जिसे देखकर उन्हें पहले ही संकेत मिल गया था कि राज्य में “कमल खिलेगा”। उनके अनुसार, उसी समय उन्हें लगा था कि इस बार राजनीतिक बदलाव तय है।
उन्होंने अपने बेटे शुभेंदु अधिकारी के बचपन को याद करते हुए बताया कि माध्यमिक स्तर तक वह अधिकतर घर के भीतर ही रहते थे, लेकिन बाद में कॉलेज जीवन से ही सक्रिय राजनीति में जुड़ गए। उन्होंने कहा कि बचपन में शुभेंदु बागवानी में काफी रुचि लेते थे और घर के बगीचे में समय बिताते थे।
गायत्री देवी ने यह भी बताया कि शुभेंदु को पांता भात (पानी में भिगोए हुए चावल) बेहद पसंद है और गर्मियों की रातों में वह अक्सर हल्के भोजन की मांग करते हैं, जिसमें आलू भुजिया, मछली या अंडे का आमलेट शामिल रहता है।
अपने बेटे से अपेक्षाओं पर उन्होंने कहा कि वह जो भी निर्णय ले, अपने विवेक से काम करे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती है।
गायत्री देवी ने बताया किया कि शुभेंदु बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं और स्वामी विवेकानंद के बड़े भक्त हैं।
Breaking News
- गैंगस्टर अभय राणा पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया
- मां गायत्री देवी ने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को किया याद, दी नसीहत
- धमतरी : कसावाही में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की तैयारी, ग्रामीणों ने गर्मी में धान नहीं लगाने का लिया संकल्प
- गंगरेल बांध से भरे जा रहे धमतरी, कुरुद और नगरी ब्लाक के तालाब
- इतिहास के पन्नों में १० मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधान मंत्री से मुलाकात की
- वार्ड हेलेट इनविटेशनल टूर्नामेंट: पुरुष हाई जंप में दूसरे स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर
- भिलाई का पहला सखी वन स्टॉप सेंटर होगा शुरू, विधायक रिकेश सेन करेंगे उद्घाटन
- सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप अमेरिकी एफडीए प्रमुख मकारी को बर्खास्त करने की योजना बना रहे हैं।
- अहिल्याबाई होल्कर: न्याय और सेवा की महान शासिका
मां गायत्री देवी ने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को किया याद, दी नसीहत







