Breaking News

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे; प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


देश 09 May 2026
post

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे; प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

कल ही श्री अधिकारी को राज्य भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कोलकाता में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री शाह ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में सभी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद, श्री अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और राज्य में पहली भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत किया।

मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी के गृह नगर पुरबा मेदिनीपुर और उनके निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में उनके चुनाव की खबर जिले में पहुंचते ही जश्न का माहौल छा गया।

नंदीग्राम में, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों में श्री अधिकारी, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें लगाई गईं, जिन पर गुलाल छिड़का गया और उन पर मालाएं चढ़ाई गईं। इस दौरान तेज संगीत के साथ विजय जुलूस पूरे ब्लॉक में घूमे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER