पेरिस, 08 मई । फ्रेंच ओपन 2026 की इनामी राशि को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि टूर्नामेंट की कमाई में उन्हें उचित हिस्सा नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते अब बहिष्कार तक की बात सामने आने लगी है।
विश्व नंबर एक यानिक सिनर ने गुरुवार को साफ कहा कि खिलाड़ी खुद को सम्मानित महसूस नहीं कर रहे हैं और यदि इनामी राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई तो फ्रेंच ओपन के बहिष्कार पर विचार किया जा सकता है।
महिला टेनिस स्टार आर्यना सबालेंका ने मंगलवार को खिलाड़ियों के पक्ष में खुलकर समर्थन जताते हुए कहा था कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की कुल कमाई का 15 प्रतिशत से भी कम हिस्सा मिल रहा है, जबकि उनकी मांग 22 प्रतिशत हिस्सेदारी की है।
मौजूदा रोलां गैरों चैंपियन कोको गॉफ ने भी खिलाड़ियों के रुख का समर्थन किया। खिलाड़ियों का मानना है कि टेनिस जैसे बड़े खेल में उनकी मेहनत के मुकाबले आर्थिक हिस्सेदारी काफी कम है।
विवाद तब और बढ़ गया जब फ्रेंच ओपन आयोजकों ने कुल इनामी राशि में 9.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए इसे 6 करोड़ 17 लाख यूरो कर दिया। हालांकि खिलाड़ियों ने कहा कि इससे वास्तविक समस्या हल नहीं होती।
खिलाड़ियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया, “टूर्नामेंट की कुल आय में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी 2024 में 15.5 प्रतिशत थी, जो 2026 में घटकर अनुमानित 14.9 प्रतिशत रह जाएगी।”
दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी इस मुद्दे पर खुलकर खिलाड़ियों का समर्थन किया और खासतौर पर सबालेंका की तारीफ की।
जोकोविच ने कहा, “मुझे खुशी है कि हमारे खेल के बड़े खिलाड़ी आगे आकर टेनिस की राजनीति और उसकी बारीकियों को समझ रहे हैं। सबालेंका सिर्फ अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि सभी खिलाड़ियों के हित के लिए आवाज उठा रही हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरे लिए यही असली नेतृत्व है। मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरह खिलाड़ियों की आवाज उठाती रहेंगी। मैं उनके इस कदम को सलाम करता हूं।”
जोकोविच लंबे समय से खिलाड़ियों के अधिकारों को लेकर मुखर रहे हैं। वह प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन (पीटीपीए) के संस्थापकों में शामिल हैं।
पीटीपीए का मानना है कि फ्रेंच ओपन इनामी राशि विवाद यह साबित करता है कि टेनिस व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत है।
Breaking News
- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस डाकघर के नवीनीकरण के साथ इंडिया पोस्ट ने आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया।
- केंद्र सरकार के अनुसार, पंजाब की मंडियों में गेहूं का अधिक भंडार नहीं है, खरीद और उत्खनन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है।
- भारतीय महासागर संवाद में सरबानंदा सोनोवाल के अनुसार, 2020 से समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में 340% की वृद्धि हुई है।
- सूरजपुर में डॉयल 112 सेवा का ट्रायल शुरू : डीआईजी-एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन किया रवाना
- बलरामपुर : 1096 पदों के लिए 11 मई को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
- पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
- भारत विमान पट्टे और वित्तपोषण के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है: केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में लीची के दुर्गंधयुक्त कीट के प्रभाव से निपटने के लिए विशेषज्ञ पैनल को नियुक्त करने का आदेश दिया है।
- गृह मंत्री अमित शाह भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव का अवलोकन करने के लिए कोलकाता में हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ इस बात को सुनिश्चित करने में एकजुट हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।
इनामी राशि नहीं बढ़ी तो खिलाड़ी कर सकते हैं फ्रेंच ओपन 2026 का बहिष्कार







